अग्रवाल समाज के रघुनंदनलाल गुप्ता,युवा संगठन के रवि सिंहल,महिला संगठन की ललिता देवी गुप्ता बने निर्विरोध अध्यक्ष

रघुनंदन लाल गुप्ता बने अग्रवाल समाज के अध्यक्ष

@सपोटरा

अग्रवाल समाज सपोटरा की कार्यकारिणी के चुनाव बुधवार को नवीन अग्रवाल धर्मशाला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिनेश चौधरी की देखरेख में संपन्न कराये गये। सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक बजाज ने बताया कि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया गया था। लेकिन चार अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापिस लेने के बाद रघुनंदन लाल गुप्ता मिझौरा वाले को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिर्राज प्रसाद हाड़ौती,उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार गर्ग व रमेश भूतिया,महामंत्री पद पर राजूलाल गुप्ता,मंत्री पद पर अनिल नेता,संगठन मंत्री पद पर लक्ष्मीनारायण गैरई,कोषाध्यक्ष पद पर फूलचंद गर्ग,प्रचार मंत्री पद पर सत्यनारायण आल्या तथा सांस्कृतिक मंत्री पद हनुमान गर्ग को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद आल्या को संरक्षक मनोनीत किया गया। दूसरी ओर आनंद बजाज,दिनेशचंद गर्ग,महेन्द्र गर्ग,मोतीलाल गुप्ता,बाबूलाल,दिनेश सर्राफ,अशोक बजाज,हरिओम गुप्ता,गिर्राज प्रसाद,देवकीनंदन व गोपाललाल गैरई को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। तत्पश्चात लक्ष्मीकुमार गर्ग व निर्वाचन अधिकारी द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

रवि सिंहल फिर से बने युुवा संगठन के अध्यक्ष

@सपोटरा

अग्रवाल युवा संगठन की कार्यकारिणी के चुनाव अग्रसेन जयंती पर नवीन अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण में मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिनेश चौधरी की देखरेख में संपन्न कराये गये। जिसमें रवि सिंहल फिर से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुऐ। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजूलाल गुप्ता ने बताया कि सर्वसम्मति से महामंत्री पद पर अतुल चौधरी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीताराम भूतिया,उपाध्यक्ष पद पर विनोद गुप्ता ,कोषाध्यक्ष पद पर राहुल सर्राफ,सांस्कृतिक मंत्री पद पर अवधेश सिंहल,संगठन मंत्री पद पर सुशील चौधरी व प्रचार मंत्री पद पर बालकृष्ण गुप्ता को निर्वाचित किया गया। वहीं राकेश गुप्ता को संरक्षक बनाया गया। इधर,युवा संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुऐ अध्यक्ष रवि सिंहल ने सलाहकार मंत्री के पद पर अशोक सिंहल व मंत्री पद पर मनीष सिंहल तथा पवन दीवान व अजय गर्ग को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। दूसरी ओर राहुल गुप्ता,संजीव सिंहल,मदनमोहन सर्राफ,हनुमान सिंहल,मनीष गुप्ता,विष्णु पंसारी,सतीश अग्रवाल,राकेश सिंहल व धर्मेन्द्र पंसारी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

ललिता देवी बनी महिला संगठन की अध्यक्ष

@सपोटरा

सहायक निर्वाचन अधिकारी राजूलाल गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल महिला संगठन की कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव संपन्न कराये गये। जिसमें सर्वसम्मति से ललिता देवी गुप्ता अमरगढ़ वालों को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद पर हेमलता चौधरी,महामंत्री पद पर नीलम गोयल,संगठन मंत्री पद पर अनीता आल्या,कोषाध्यक्ष पद पर पिंकी खावदा,प्रचार मंत्री पद पर सुनीता देवी,संरक्षक पद पर अंजू सिंहल व सांस्कृतिक मंत्री पद पर सुशीला देवी को निर्वाचित किया गया।